लिवर या यकृत हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर में मुख्य कार्यों को करने के लिए ज़िम्मेदार है जैसे, भोजन पचाना, चयापचय को सही रखना, शरीर के लिए पोषक तत्वों और ऊर्जा का भंडारण करना, खून के थक्कों को नियंत्रित करना, विषैले और हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना इत्यादि।
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में लिवर की एक महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन ज़रा सोचिए यदि लिवर ही बीमार पड़ जाए या लिवर से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो जाए जैसे लिवर में सूजन आ जाए, तब उस स्थिति से बाहर निकलने के हमें क्या करना चाहिए? तो इस सवाल का जवाब इस लेख में छुपा है। इस लेख के माध्यम से यहाँ लिवर सूजन के लक्षण, कारण और उपचार विकल्पों के बारे में समझाने का प्रयास किया गया है।
Table of Contents
- क्या है लिवर सूजन / क्या है यकृत सूजन
- लिवर सूजन के प्रकार
- लिवर सूजन के लक्षण / लिवर में सूजन होने के लक्षण / लिवर में सूजन के लक्षण / लिवर पर सूजन आने से क्या परेशानी होती है?
- लिवर में सूजन के कारण / लिवर में सूजन क्यों आती है? / लिवर में सूजन क्यों होता है?
- लिवर सूजन के चरण
- लिवर सूजन या यकृत सूजन का निदान
- लिवर सूजन का परीक्षण
- लिवर सूजन की रोकथाम
- क्या यकृत सूजन का उपचार संभव है?
- यकृत सूजन का उपचार / लिवर सूजन का इलाज
- क्या यकृत सूजन जीवन के लिए ख़तरा है?
- लिवर सूजन के लिए जीवित रहने की दर(सर्वाइवल रेट्स)
- लिवर सूजन के इलाज में कितना समय लगता है?
- निष्कर्ष
क्या है लिवर सूजन / क्या है यकृत सूजन

लिवर सूजन को डॉक्टर की भाषा में हेपेटोमेगाली भी कहा जाता है। लिवर सूजन या लिवर में सूजन का अर्थ होता है लिवर का अपने सामान्य आकार से अधिक बढ़ जाना। लिवर में सूजन कोई बीमारी नहीं है लेकिन किसी बीमारी जैसे लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर का संकेत ज़रूर हो सकती है। एक स्वस्थ वयस्क में लिवर का सामान्य आकार मिड क्लैविकुलर लाइन में लगभग १०-१२ cm होता है। हालाँकि, लिवर का आकार व्यक्ति के उम्र, लिंग, शरीर के आकार और संपूर्ण स्वास्थ्य जैसे कारकों के आधार पर भिन्न हो सकता है।
Read More: Impactguru hospital finder tool India
लिवर सूजन के प्रकार
लिवर सूजन के कई प्रकार हैं और सभी की विभिन्न विशेषताएँ भी हैं, लेकिन लिवर सूजन के दो मुख्य प्रकार निम्न हैं:
1. डिफ्यूज हेपेटोमेगाली: डिफ्यूज हेपेटोमेगाली आमतौर पर लिवर को प्रभावित करता है। इसमें पूरा अंग समान रूप से सूज जाता है। इसके सबसे आम कारणों में वायरल हेपेटाइटिस, अल्कोहलिक लिवर डिजीज, मेटाबॉलिक लिवर डिजीज और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज(एनएएफएलडी) शामिल हैं। कुछ केसेस में डिफ्यूज हेपेटोमेगाली का कारण कंजेस्टिव हार्ट फेलर भी हो सकता है, जहाँ लिवर में सूजन, संचार प्रणाली के बिगड़े हुए कार्य का नतीजा होता है।
2. नोड्युलर हेपेटोमेगाली: नोड्युलर हेपेटोमेगाली का अर्थ होता है यकृत के भीतर विशिष्ट क्षेत्रों या नोड्यूल्स में स्थानीयकृत सूजन या वृद्धि होना। लिवर में यह सूजन कुछ स्थानीय समस्याओं जैसे फोड़ा, अल्सर या ट्यूमर के कारण हो सकती है। नोड्युलर हेपेटोमेगाली के सबसे आम कारणों में लिवर कैंसर(हेपैटोसेल्युलर कार्सिनोमा), लिवर सिस्ट्स या एडेनोमा शामिल हैं।
यकृत सूजन या लिवर सूजन के विभिन्न प्रकारों के उपचार के लिए एक प्रभावी उपचार योजना बनाने के लिए लिवर सूजन के लक्षणों और कारणों का ज्ञात होना आवश्यक है।
लिवर सूजन के लक्षण / लिवर में सूजन होने के लक्षण / लिवर में सूजन के लक्षण / लिवर पर सूजन आने से क्या परेशानी होती है?
लिवर सूजन के लक्षण या लिवर में सूजन के लक्षण कई बार पकड़ में नहीं आते हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह सूजन बढ़ती है कई लक्षण उभर सकते हैं। हालाँकि लिवर में सूजन के लक्षण या लिवर में सूजन होने के लक्षण व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति और यकृत वृद्धि के सीमा पर निर्भर करती है। लिवर में सूजन होने के लक्षण या लिवर में सूजन के लक्षण में शामिल हैं:
1. पेट में दाहिने ऊपरी भाग में दर्द या बेचैनी का अनुभव होना, लिवर सूजन के लक्षण या लिवर में सूजन होने के लक्षण में शामिल है।
2. पेट में दाएँ ऊपरी चतुर्थांश(जहाँ यकृत स्थित होता है) में दर्द का अनुभव, लिवर में सूजन होने के लक्षण या लिवर में सूजन के लक्षण में से ही एक लक्षण है।
3. त्वचा और आँखों के सफ़ेद क्षेत्र का पीला पड़ना भी लिवर में सूजन के लक्षण या लिवर सूजन के लक्षण में शामिल हो सकता है ।
4. क्रोनिक थकान और कमज़ोरी, लिवर सूजन के लक्षण में सम्मिलित हो सकता है।
5. मतली और उल्टी आना, लिवर में सूजन होने के लक्षण में समाविष्ट है। अस्पष्टीकृत वजन घटना भी लिवर में सूजन के लक्षण से सबंधित हो सकता है।
उपरोक्त लक्षण सूक्ष्म और गंभीर दोनों में से किसी भी रूप में प्रकट हो सकते हैं। लक्षणों के अधिक दिनों या लगातार बने रहने पर, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से संपर्क करना आवश्यक है।
लिवर में सूजन के कारण / लिवर में सूजन क्यों आती है? / लिवर में सूजन क्यों होता है?
लिवर में सूजन का कारण अनिवार्य रूप से लिवर या यकृत की क्षति हो सकती है, लेकिन यकृत की क्षति के भी विविध और कई कारण हो सकते हैं। यकृत की क्षति में शामिल हैं:
1. संक्रामक रोग: वायरल हेपेटाइटिस विशेष रूप से हेपेटाइटिस बी और सी, यकृत सूजन के मुख्य जोखिम कारकों में शामिल हैं।
2. शराब: अधिक समय से और बहुत ही अधिक शराब पीने से अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अंततः सिरोसिस हो सकता है, और दोनों ही यकृत सूजन का कारण बन सकते हैं।
3. नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज(NAFLD): यकृत कोशिकाओं में वसा के जमने से फैटी लिवर डिजीज जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो आगे चलकर यकृत सूजन का कारण बनता है।
4. लिवर सिरोसिस: इस स्थिति में स्वस्थ ऊतक स्कार ऊतक में बदल जाते हैं, परिणामस्वरूप यकृत कठोर हो जाता है और सूज जाता है। लिवर सिरोसिस होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें क्रोनिक हेपेटाइटिस, एनएएफएलडी और शराब से संबंधित यकृत रोग शामिल हैं।
5. कैंसर: यकृत सूजन के कारणों में यकृत कैंसर, लिम्फोमा या मेटास्टैटिक कैंसर(जो कैंसर किसी अन्य अंग से फैल गया है) भी शामिल हैं।
6. आनुवंशिक और चयापचय संबंधी विकार: कुछ आनुवंशिक विकार जैसे विल्सन रोग, हेमोक्रोमैटोसिस या अल्फा-१ ऐंटीट्रिप्सिन की कमी के कारण यकृत क्षति और यकृत सूजन जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
7. दवा प्रेरित यकृत की चोट: कुछ दवाइयाँ जैसे एसिटामिनोफेन(पेरासिटामोल) और कुछ एंटीबायोटिक्स के उच्च खुराक या लंबे समय तक लेने से, यकृत की क्षति हो सकती है, जो यकृत सूजन का कारण बन सकता है।
8. कंजेस्टिव हार्ट फेलियर: इस स्थिति में हृदय की कम पंपिंग क्षमता, यकृत में तरल पदार्थ के जमा होने का कारण बन सकती है, जिससे यकृत में सूजन हो सकती है।
उपरोक्त कारणों में से प्रत्येक कारण यकृत को भिन्न प्रकारों से प्रभावित कर सकता है। लिवर सूजन के प्रभावी प्रबंधन और उपचार के लिए कारणों का ज्ञात होना आवश्यक है।
लिवर सूजन के चरण
स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए और उपचार के लिए आगे की प्लानिंग करने के लिए लिवर या यकृत सूजन के चरणों को समझना ज़रूरी है। इसके चरणों को चार चरणों में विभाजित किया गया है:
1. चरण 1: यह प्रारंभिक चरण है जिसमें यकृत बड़ा होना शुरू होता है, लेकिन इस चरण में अक्सर लक्षण पकड़ में नहीं आते हैं। इस चरण का पता नियमित फिजिकल टेस्ट्स और अन्य स्थितियों के लिए इमेजिंग टेस्ट्स के माध्यम से लगाया जाता है।
2. चरण 2: इस चरण में यकृत काफी बड़ा हो जाता है और इसमें पेट में ऊपरी दाएँ भाग में दर्द और असुविधा का अनुभव होना शुरू हो सकता है।
3. चरण 3: इस चरण में आँखों और त्वचा के सफ़ेद क्षेत्र पीले पड़ सकते हैं(पीलिया), लगातार थकान का अनुभव हो सकता है, मतली और उल्टी आ सकती है और वजन घट सकता है।
4. चरण 4: इस चरण में यकृत गंभीर रूप से बढ़ चुका होता है और लिवर फंक्शन को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है। यह चरण अक्सर यकृत सिरोसिस या कैंसर जैसी उन्नत बीमारियों से संबंधित होता है।
भिन्न-भिन्न चरणों में उपचार भी भिन्न प्रकार से किया जा सकता है, जिसमें शुरूआती चरणों में सरल निगरानी से लेकर बाद के चरणों में आक्रामक प्रबंधन तक शामिल है।
लिवर सूजन या यकृत सूजन का निदान
लिवर सूजन का निदान चिकित्सा इतिहास और शारीरिक परीक्षा से शुरू किया जा सकता है। डॉक्टर आपके द्वारा महूसस किए जा रहे लक्षणों, जीवनशैली की कुछ आदतों(जैसे शराब का सेवन), आपके द्वारा ली जानेवाली दवाई और यकृत सूजन के पारिवारिक इतिहास के विषय में पूछ सकता है। फिजिकल टेस्ट्स में ब्लड टेस्ट, इमेजिंग टेस्ट, बायोप्सी शामिल किए जा सकते हैं।
1. ब्लड टेस्ट: रक्त परीक्षण के द्वारा लिवर फंक्शन का आकलन किया जा सकता है और यकृत की क्षति, संक्रमण या सूजन के मार्करों का पता लगाया जा सकता है।
2. इमेजिंग टेस्ट: यकृत में किसी भी असामान्यता की पहचान करने के लिए, यकृत की विस्तृत छवियाँ प्राप्त करने के लिए अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई स्कैन जैसे इमेजिंग टेस्ट्स किए जा सकते हैं।
3. बायोप्सी: कुछ केसेस में कुछ स्थितियों के निदान के लिए बायोप्सी की जा सकती है, जिसमें सूक्ष्म परीक्षण के लिए यकृत ऊतक का एक छोटा नमूना लिया जाता है।
लिवर सूजन का निदान, संदिग्ध अंतर्निहित कारण और रोगी के संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।
लिवर सूजन का परीक्षण
यकृत के सूजन और अंतर्निहित कारणों का पता लगाने के लिए कुछ निम्न परीक्षण किए जा सकते हैं:
1. लिवर फंक्शन टेस्ट्स: लिवर फंक्शन टेस्ट के द्वारा एंजाइम और प्रोटीन के स्तर का आकलन किया जा सकता है, जिससे यह पता लगाने में सहायता मिलती है कि यकृत अच्छी तरह से काम कर पा रहा है या नहीं।
2. कम्पलीट ब्लड काउंट: इस परीक्षण की सहायता से रक्त में विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं की मात्रा का आकलन किया जा सकता है साथ ही एनिमीया और संक्रमण जैसी स्थितियों का पता लगाया जा सकता है।
3. कोएग्युलेशन टेस्ट: इस परीक्षण से यह पता लगाया जाता है कि रक्त के थक्के कितनी अच्छी तरह से हैं, जोकी लिवर का एक इम्पॉर्टेंट फंक्शन है।
4. इम्यूनोलॉजिकल टेस्ट्स: इस परीक्षण के दौरान ऑटोइम्यून यकृत रोगों(जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यकृत पर हमला करती है) का पता लगाया जाता है।
5. वायरल हेपेटाइटिस टेस्ट: इस परीक्षण के द्वारा हेपेटाइटिस संक्रमण का पता लगाया जा सकता है।
6. इमेजिंग टेस्ट: अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई स्कैन का उपयोग करके यकृत की विस्तृत छवियाँ प्राप्त की जाती हैं, जिससे यकृत में किसी भी असामान्यता का पता लगाया जा सकता है।
7. यकृत बायोप्सी: इसमें यकृत ऊतक का एक छोटा सा नमूना निकालकर माइक्रोस्कोप के द्वारा उसकी जाँच की जाती है।
इन परीक्षणों के परिणामों के आधार पर यकृत सूजन के कारण का निदान करने और एक ट्रीटमेंट प्लान बनाने में मदद मिल सकती है।
लिवर सूजन की रोकथाम
लिवर सूजन को पूरी तरह तो रोका नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ उपाय करके इसके रिस्क को कुछ हद तक ज़रूर कम किया जा सकता है:
1. स्वस्थ आहार: फलों, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार लेने से स्वस्थ वजन बनाए रखने और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज से बचने में सहायता मिल सकती है।
2. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करने से यकृत के सूजन से बचा जा सकता है।
3. शराब का सीमित सेवन: लिवर सूजन के जोखिम को कम करने के लिए शराब का सेवन सीमित करने या शराब को छोड़ने में ही भलाई है।
4. अवैध दवाइयों से बचना: कुछ दवाइयों से यकृत को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए ऐसे दवाइयों से बचना चाहिए।
5. सुरक्षित अभ्यास: सुरक्षित यौन संबंध बनाने से, सुइयों को साझा करने से बचने से वायरल हेपेटाइटिस के ख़तरे से बचा जा सकता है और यकृत सूजन को टाला जा सकता है।
6. नियमित स्वास्थ्य जाँच: नियमित स्वास्थ्य जाँच से यकृत संबंधी या अन्य स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं का पता लगाना आसान हो सकता है, जिससे आगे उपचार के सफ़ल परिणाम की कामना की जा सकती है।
क्या यकृत सूजन का उपचार संभव है?
हाँ लिवर सूजन का उपचार संभव है, लेकिन उपचार विकल्प का चुनाव बहुत हद तक अंतर्निहित कारण पर निर्भर करता है। यकृत सूजन के उपचार विकल्पों में जीवनशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव, दवाइयाँ, सर्जरी, मैनेजमेंट ऑफ़ कॉम्प्लीकेशन्स, रेग्युलर मॉनिटरिंग एंड फॉलो-अप शामिल हैं।
यकृत सूजन का उपचार / लिवर सूजन का इलाज
यकृत सूजन के उपचार में निम्न तरीके शामिल हो सकते हैं:
1.जीवनशैली में बदलाव: यह उपचार विकल्प अधिकांश गैर-मादक फैटी लिवर रोग और शराब से संबंधित यकृत रोग जैसी स्थितियों के लिए प्राथमिक उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें स्वस्थ आहार लेना, नियमित रूप से व्यायाम करना, शराब से बचना शामिल है।
2.दवाई: यकृत रोग के इलाज के लिए कुछ दवाइयों का उपयोग भी किया जा सकता है जैसे हेपेटाइटिस संक्रमण का इलाज करने के लिए एंटीवायरल दवाइयों का उपयोग, ऑटोइम्यून यकृत रोगों के लिए कार्टिकोस्टेरॉइड्स और अन्य इम्यून-सप्प्रेसिंग ड्रग्स का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यकृत में सूजन और फाइब्रोसिस को कम करने के लिए कुछ अन्य दवाइयों का उपयोग भी किया जा सकता है।
3.सर्जरी: यदि यकृत में सूजन ट्यूमर या सिस्ट के कारण होती है तो सर्जरी विकल्प का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यदि यकृत सूजन के एडवांस्ड चरणों की बात करें, तो एडवांस्ड चरणों में केवल यकृत प्रत्यारोपण ही एक उपचार विकल्प हो सकता है।
4. जटिलताओं का प्रबंधन: लक्षणों को नियंत्रित करने या यकृत रोग की जटिलताओं जैसे पेट में द्रव संचय(जलोदर) या अन्नप्रणाली (वैरिसेस) में फैली हुई नसों से रक्त का स्राव, का प्रबंधन करने के लिए दवाइयों का उपयोग किया जा सकता है।
5. अनुवर्ती देखभाल: रोग के लक्षण फिर से वापस तो नहीं लौट रहे हैं या उपचार का प्रभाव कैसा हो रहा है, इत्यादि की जाँच के लिए रक्त परीक्षण और इमेजिंग टेस्ट्स, इस उपचार के दौरान किए जा सकते हैं।
यह याद रखें कि यकृत सूजन का उपचार रोगी के संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति और उसकी प्राथमिकताओं जैसे कारकों पर निर्भर करता है। उपचार का सफ़ल परिणाम प्राप्त करने के लिए रोग की प्रारंभिक पहचान आवश्यक है।
क्या यकृत सूजन जीवन के लिए ख़तरा है?
यकृत सूजन या लिवर सूजन आमतौर पर जीवनके लिए ख़तरा नहीं है, लेकिन किसी अन्य बीमारी का संकेत अवश्य हो सकती है, जिसका यदि समय पर उपचार ना हो तो रोग की प्रगति हो सकती है और जीवन के लिए ख़तरा उत्पन्न हो सकता है। यकृत सिरोसिस या यकृत कैंसर का इलाज समय पर नहीं किया जाए तो यह यकृत सूजन का कारण बन सकती है। यकृत की विफलता और उन्नत यकृत रोग जैसी स्थितियाँ जानलेवा होती हैं, इसलिए यकृत सूजन या लिवर सूजन को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और किसी भी लक्षण या जोखिम कारकों के बारे में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर के साथ चर्चा अवश्य करनी चाहिए।
लिवर सूजन के लिए जीवित रहने की दर(सर्वाइवल रेट्स)
लिवर सूजन या यकृत सूजन के लिए सर्वाइवल रेट्स बहुत हद तक अंतर्निहित कारण और लिवर सूजन के चरण पर निर्भर करती है। स्थानीयकृत यकृत कैंसर के लिए पाँच साल की सर्वाइवल रेट लगभग ३१% है और उन्नत चरण यकृत कैंसर के लिए पाँच साल की सर्वाइवल रेट लगभग ३% तक गिर जाती है।
यदि यकृत सूजन की पहचान शुरुआत के चरणों में हो जाए और प्रभावी ढंग से उपचार किया जाए तो व्यक्ति कई वर्षों तक स्वस्थ जीवन जी सकता है। याद रखें कि सर्वाइवल रेट्स केवल अनुमान हैं और यह व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य, उपचार के प्रति उसकी प्रतिक्रिया और उपचार के परिणाम सहित कई कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है।
लिवर सूजन के इलाज में कितना समय लगता है?
लिवर सूजन के इलाज में लगनेवाला समय अंतर्निहित कारण और व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य के आधार पर काफी भिन्न हो सकता है। तीव्र वायरल हेपेटाइटिस के उपचार के लिए कुछ हफ़्तों या महीनों के भीतर तक का समय लग सकता है।
हालाँकि क्रोनिक डिजीज जैसे यकृत सिरोसिस और यकृत कैंसर के उपचार के लिए लंबे समय और अनुवर्ती देखभाल की आवश्यकता पड़ सकती है। गैर-अल्कोहलिक फैटी यकृत रोग और शराब से संबंधित यकृत रोग, जीवनशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव करने से ठीक हो सकते हैं।
कुछ केसेस में, जैसे उन्नत चरणों वाले यकृत रोग में, लक्षणों के प्रबंधन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक प्रभावी उपचार योजना बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
निष्कर्ष
यकृत सूजन एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जिसके विभिन्न कारण हो सकते हैं। यकृत सूजन अक्सर एक अंतर्निहित यकृत की स्थिति का संकेत होता है, जिसे शीघ्र चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। हालाँकि यकृत सूजन जीवन के लिए ख़तरा नहीं है, लेकिन अंतर्निहित कारणों की संभावित गंभीरता को समझना आवश्यक है।
यकृत सूजन की प्रारंभिक पहचान होने से इसका प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। नियमित स्वास्थ्य जाँच से, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने से और किसी भी लक्षणों के महसूस करने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने से, यकृत स्वास्थ्य को बनाए रखना आसान हो सकता है।
कई बार ख़ुद की सेविंग्स से इलाज के लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे केसेस में जहाँ इलाज का खर्च बहुत अधिक हो, इम्पैक्ट गुरु जैसी वेबसाइट पर फंडरेज़िंग के लिए एक बहुत ही शानदार तरीका उपलब्ध है।