किडनी प्रत्यारोपण या किडनी ट्रांसप्लांट, एक शल्य प्रक्रिया(सर्जिकल प्रोसीजर) है, जिसमें मरीज़ के रोगग्रस्त या क्षतिग्रस्त किडनी को किसी जीवित या मृत दाता से प्राप्त स्वस्थ किडनी के साथ बदला जाता है। स्वस्थ किडनी किसी रिश्तेदार, जीवित दाता या मृत दाता से प्राप्त किया जा सकता है। भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च या किडनी ट्रांसप्लांट खर्च, मरीज़ द्वारा चुने गए अस्पताल और ट्रांसप्लांट के टाइप पर निर्भर करता है। भारत में सामान्यतः किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च या किडनी ट्रांसप्लांट खर्च, लगभग 5-10 लाख रुपए है, और ऑपरेशन के बाद देखभाल के लिए अलग से 1-2 लाख रुपए देने होते हैं, जिसमें हॉस्पिटल चार्ज, दवाई का खर्चा और अनुवर्ती दौरे(फॉलो-अप विज़िट्स) शामिल हैं।
प्रत्यारोपण या ट्रांसप्लांट से पहले, मरीज़ को ब्लड टेस्ट, इमेजिंग टेस्ट, बायोप्सी का खर्च भरना होता है, और यह टेस्ट्स भारत में कहीं भी वह करवा सकता है। यदि व्यक्ति स्वयं अपनी तरफ़ से स्वस्थ किडनी की व्यवस्था करता है (जैसे स्वयं जीवित या मृत व्यक्ति से प्राप्त करता है), तो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी का खर्चा 20,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक हो सकता है। भारत में, एक शव प्रत्यारोपण का कॉस्ट(कैडेवर किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च) 4-5 लाख रुपए है, और जीवित दाता प्रत्यारोपण का कॉस्ट(लिविंग डोनर किडनी ट्रांसप्लांट खर्च) 8-10 लाख रुपए है।
ट्रांसप्लांट के बाद, मरीज़ को फॉलो-अप विज़िट्स, दवाई और लैब टेस्ट्स के लिए भी अलग से भुगतान करना होता है। इन सब का खर्च, फॉलो-अप विज़िट्स की संख्या और दवाई के प्रकार के आधार पर 5,000 रुपए से 1 लाख रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा, मरीज़ को ख़ुद और ट्रांसप्लांट के लिए उसके साथ आए परिवार के सदस्यों के ट्रैवेल और अकोमोडेशन का खर्च भी भरना पड़ेगा।
इन सभी खर्चों और चुने हुए अस्पताल, प्रत्यारोपण के प्रकार, रोगी के ज़रूरतों के खर्चों को जोड़कर, भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च 6 -12 लाख के बीच हो सकता है।
इस लेख के माध्यम से भारत में वर्तमान में, कौन-कौन से किडनी ट्रांसप्लांट उपलब्ध हैं और किडनी ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है, इन सभी बातों को समझाने का प्रयास किया गया है।
Table of Contents
- भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च कैसे निर्धारित किया जाता है? / किडनी ट्रांसप्लांट कॉस्ट इन इंडिया किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
- भारत में किडनी प्रत्यारोपण के प्रकार और उनकी कीमत / भारत में किडनी ट्रांसप्लांट खर्च / किडनी ट्रांसप्लांट कॉस्ट इन इंडिया / किडनी ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है?
- भारत के 10 बेस्ट किडनी ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल्स कौन से हैं?
- निष्कर्ष
भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च कैसे निर्धारित किया जाता है? / किडनी ट्रांसप्लांट कॉस्ट इन इंडिया किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?

1. दाता / डोनर: भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च बहुत हद तक चुने गए दाता(डोनर) के प्रकार पर निर्भर करता है। जीवित दाता किडनी प्रत्यारोपण में, किडनी दाता के स्वास्थ्य की पूरी जाँच की जाती है, इसके लिए दाता को कुछ व्यापक परीक्षणों(टेस्ट्स) और चिकित्सा मूल्यांकन से गुज़रना पड़ता है। भारत में जीवित दाता किडनी प्रत्यारोपण, मृत दाता किडनी प्रत्यारोपण से कम महँगा है।
2. अस्पताल: जिस अस्पताल को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चुना गया है, वह अस्पताल भी किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च तय कर सकता है। भारत में, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए स्पेशल हॉस्पिटल्स, दूसरे हॉस्पिटल्स की तुलना में अधिक चार्ज करते हैं। इसके अतिरिक्त, किडनी ट्रांसप्लांट करनेवाला सर्जन कितना अनुभवी है, इस बात पर भी ट्रांसप्लांट का खर्च निर्भर करता है।
3. सर्जरी का प्रकार: किडनी प्रत्यारोपण का खर्च सर्जरी के प्रकार पर भी निर्भर करता है। भारत में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का खर्च, ओपन सर्जरी से कम है। विभिन्न सर्जरी की कीमत जानने के लिए, मरीज़ों को अपने डॉक्टर के साथ चर्चा करना आवश्यक है, जिससे वह अपने बजट के हिसाब से सर्जरी का प्रकार चुन सकें।
4. बीमा / इंश्योरंस: भारत में किडनी ट्रांसप्लांट की कीमत तय करने में इंश्योरेंस कंपनियों की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ इंश्योरेंस कंपनियाँ, किडनी ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया के खर्च को कवर नहीं कर सकती हैं, इसलिए मरीज़ों को इसकी जाँच करने के लिए अपने बीमा प्रदाता से चर्चा करनी चाहिए कि क्या-क्या कवर किया गया है।
5. स्थान / लोकेशन: अस्पताल के लोकेशन के आधार पर भी प्रत्यारोपण का खर्च निर्भर करता है। छोटे शहरों के अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च, बड़े शहरों के अस्पतालों की तुलना में कम हो सकता है।
6. अतिरिक्त खर्च / अन्य खर्च: भारत में किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े अन्य खर्चों में, दवाइयों, फॉलो-अप विजिट्स, टेस्ट्स और अन्य उपचारों के खर्च शामिल हैं। ऑपरेशन के कुल खर्चों पर चर्चा करते समय, इन सभी खर्चों पर भी चर्चा करना आवश्यक है।
भारत में किडनी प्रत्यारोपण के प्रकार और उनकी कीमत / भारत में किडनी ट्रांसप्लांट खर्च / किडनी ट्रांसप्लांट कॉस्ट इन इंडिया / किडनी ट्रांसप्लांट में कितना खर्चा आता है?
किडनी प्रत्यारोपण या किडनी ट्रांसप्लांट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें सर्जरी द्वारा स्वस्थ किडनी(जो दाता से प्राप्त किया जाता है) को खराब या रोगग्रस्त किडनी से बदला जाता है। भारत में, किडनी ट्रांसप्लांटेशन दो प्रकार से किया जाता है:
1. मृत दाता किडनी प्रत्यारोपण और
2. जीवित दाता किडनी प्रत्यारोपण
1. मृत दाता किडनी प्रत्यारोपण: मृत दाता किडनी प्रत्यारोपण में, जिस व्यक्ति की हाल ही में मृत्यु हुई है, उसकी किडनी को मरीज़ के रोगग्रस्त किडनी से बदला जाता है, लेकिन इसके लिए दाता का मस्तिष्क मृत घोषित होना और उसके परिवार की अनुमति लेना आवश्यक है। भारत में मृत किडनी प्रत्यारोपण की लागत या कीमत(किडनी ट्रांसप्लांट कॉस्ट इन इंडिया) 8 से 10 लाख रुपए तक है, और देखा जाए तो यहाँ मृत दाता किडनी प्रत्यारोपण का ही अधिक प्रचलन है, क्योंकि यह अधिकतर सफ़ल होता है।
2. जीवित दाता किडनी प्रत्यारोपण: भारत में जीवित दाता किडनी प्रत्यारोपण, मृत दाता प्रत्यारोपण की तुलना में कम आम है, क्योंकि जीवित व्यक्ति से किडनी प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता है। यहाँ कोई करीबी या करीबी रिश्तेदार ही रोगी को अपनी स्वस्थ किडनी दान में दे सकता है, इसलिए किडनी का दान करनेवाले और किडनी दान में लेनेवाले के बीच एक अच्छा संबंध होना आवश्यक है। भारत में, जीवित दाता किडनी प्रत्यारोपण की कीमत(किडनी ट्रांसप्लांट कॉस्ट इन इंडिया) लगभग 9 से 12 लाख रुपए है।
भारत के 10 बेस्ट किडनी ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल्स कौन से हैं?
भारत में कुछ हॉस्पिटल्स, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विशेष चिकित्सा केंद्र के रूप में प्रसिद्द हैं। यह हॉस्पिटल्स, लास्ट स्टेज वाले किडनी रोग के मरीज़ों को, किडनी प्रत्यारोपण जैसी सेवाएँ प्रदान करते हैं। इन अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नए आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया जाता है, और यहाँ अत्यधिक अनुभवी मेडिकल स्टाफ्स भी हैं। इन अस्पतालों द्वारा प्रदान की जानेवाली व्यापक प्रत्यारोपण देखभाल सेवाओं में, प्रत्यारोपण-पूर्व मूल्यांकन, सर्जरी, प्रत्यारोपण के बाद की देखभाल, इम्यूनोसप्रेशन और दीर्घकालिक अनुवर्ती(लॉन्ग-टर्म फॉलो-अप) शामिल हैं।
भारत में किडनी प्रत्यारोपण के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ अपस्ताल निम्न हैं:
1. मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम, हरियाणा: मेदांता, भारत में किडनी प्रत्यारोपण के लिए प्रसिद्ध अस्पताल है, यह सबसे प्रसिद्ध मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक माना जाता है। मेदांता एक एनएबीएच और जेसीआई-मान्यता प्राप्त अस्पताल है, और यहाँ हाई-क्वॉलिटी सर्विसेस और फैसिलिटीज़ प्रदान की जाती हैं। इस अस्पताल में, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अनुभवी और हाइली क्वालिफाइड डॉक्टर्स और सर्जन्स की एक टीम भी है।
2. अपोलो हॉस्पिटल्स, चेन्नई, तमिलनाडु: अपोलो हॉस्पिटल्स, भारत में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने और किडनी प्रत्यारोपण के लिए सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा संगठनों में से एक माना जाता है। यहाँ के अनुभवी सर्जन्स और डॉक्टर्स की टीम, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नए आधुनिक किडनी ट्रांसप्लांट टेक्निक्स का उपयोग करते हैं।
3. फोर्टिस हॉस्पिटल, मुंबई, महाराष्ट्र: फोर्टिस हॉस्पिटल, मुंबई, भारत में किडनी ट्रांसप्लांट जैसी सेवाएँ प्रदान करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा संगठनों में से एक माना जाता है। यह एक एनएबीएच-मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल है। यहाँ किडनी ट्रांसप्लांट के लिए, अत्यधिक कुशल और अनुभवी सर्जनों और डॉक्टरों की टीम द्वारा लेटेस्ट और बहुत ही एडवांस्ड किडनी ट्रांसप्लांट टेक्निक्स का उपयोग किया जाता है।
4. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स एक एनएबीएच और जेसीआई-मान्यता प्राप्त अस्पताल है, और भारत के सबसे प्रसिद्ध स्वास्थ्य सेवा संगठनों में से एक माना जाता है। यह अस्पताल हाई-क्वॉलिटी सर्विसेस और फैसिलिटीज़ प्रदान करने के लिए भी प्रसिद्द है। यहाँ अनुभवी सर्जनों और चिकित्सकों की एक टीम है जो नवीनतम किडनी प्रत्यारोपण तकनीकों का उपयोग, किडनी प्रत्यारोपण के लिए करती है।
5. यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद, तेलंगाना: यशोदा एक एनएबीएच और जेसीआई-मान्यता प्राप्त अस्पताल है, जो उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ और सुविधाएँ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यशोदा हॉस्पिटल भारत के सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा संगठनों में से एक है, जहाँ अत्यधिक कुशल और अनुभवी सर्जनों और डॉक्टरों की टीम द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट के लिए, नवीनतम किडनी प्रत्यारोपण तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
6. ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल्स, हैदराबाद, तेलंगाना: ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल्स, भारत के सर्वोत्तम मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है, जहाँ किडनी प्रत्यारोपण के लिए, अनुभवी और हाइली-क्वालिफाइड सर्जनों और डॉक्टर्स की टीम द्वारा नवीनतम किडनी प्रत्यारोपण तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह अस्पताल सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रसिद्द है।
7. आर्टेमिस अस्पताल, गुरुग्राम, हरियाणा: आर्टेमिस अस्पताल, अनुभवी सर्जनों और चिकित्सकों की टीम द्वारा नवीनतम किडनी प्रत्यारोपण तकनीकों का उपयोग करने के लिए जाना जाता है। यह एक जेसीआई-मान्यता प्राप्त अस्पताल है और भारत के सबसे प्रसिद्ध स्वास्थ्य देखभाल संगठनों में से एक है, जहाँ उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ और सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।
8. वॉकहार्ट हॉस्पिटल, मुंबई, महाराष्ट्र: वॉकहार्ट हॉस्पिटल, भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित है, जो प्रसिद्द मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक माना जाता है। यहाँ किडनी ट्रांसप्लांट के लिए, हाइली-क्वालिफाइड और अनुभवी सर्जनों और डॉक्टर्स की एक टीम है। इस अस्पताल में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाती हैं, और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
9. मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भारत के दिल्ली शहर में स्थित है, जो उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं और सुविधाओं के लिए प्रसिद्द है। यह एक एनएबीएच और जेसीआई-मान्यता प्राप्त अस्पताल है, यहाँ किडनी ट्रांसप्लांट के लिए, अत्यधिक कुशल और अनुभवी सर्जनों और डॉक्टरों की एक टीम भी है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भारत के सबसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद स्वास्थ्य देखभाल संगठनों में से एक है।
10. मणिपाल हॉस्पिटल्स, बेंगलुरु, कर्नाटक: मणिपाल हॉस्पिटल्स भारत के सर्वश्रेष्ठ किडनी ट्रांसप्लांट अस्पतालों में से एक है। इस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए, उच्च योग्य और अनुभवी सर्जनों और चिकित्सकों की एक टीम है। यह अस्पताल सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रसिद्द है।
निष्कर्ष
भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च, चुने गए अस्पताल और रोगी के संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। देखा जाए तो अन्य देशों की तुलना में, भारत में किडनी प्रत्यारोपण का खर्च कम है, क्योंकि यहाँ अस्पताल में भर्ती होने, दवाइयों और चिकित्सा कर्मचारियों का खर्च भी कम है।
वर्तमान में, भारत में किडनी ट्रांसप्लांट की लागत या किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च लगभग 6 लाख-12 लाख रुपए के बीच, अस्पताल, मरीज़ की स्थिति और प्रत्यारोपण के प्रकार पर निर्भर करता है। सर्जरी के प्रकार के आधार पर किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च कम या अधिक हो सकता है।
जो लोग भारत में किडनी प्रत्यारोपण के खर्च के लिए पैसा नहीं जुटा सकते हैं, उनके लिए सरकार द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रमों(गवर्नमेंट-फंडेड प्रोग्राम्स) और धर्मार्थ संगठनों(चैरिटेबल ऑर्गेनाइज़ेशन्स) की भी व्यवस्था है, जो किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया के खर्च को कवर करने में मदद कर सकते हैं।
कई बार ख़ुद की सेविंग्स से इलाज के लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे केसेस में जहाँ इलाज का खर्च बहुत अधिक हो, इम्पैक्ट गुरु जैसी वेबसाइट पर फंडरेज़िंग के लिए एक बहुत ही शानदार तरीका उपलब्ध है।
यदि आप इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।