जब कोई बच्चा पहली बार स्कूल में दाखिला लेता है तो उसे ए फॉर एप्पल पढ़ाया जाता है। बचपन में पढ़ी गयी ये ए, बी, सी, डी केवल कक्षा की नहीं अपितु जीवन की शिक्षा से संबंधित है। बड़े होने पर पता चलता है कि एप्पल खाने के फायदे एक नहीं अनेक हैं। सेब में इतने गुण छिपे हैं कि आदमी इस जन्म में भी उसे गिन नहीं सकता। सेब खाने के फायदे अगणित हैं इसलिए ये फल लाल सोने के नाम से भी जाना जाता है।
आइए इस लेख के माध्यम से क्रमानुसार और विधिवत तरीके से एप्पल में क्या पाया जाता है, सेब लाल क्यों होता है, सेब क्यों खाना चाहिए, एप्पल खाने के फायदे, खाली पेट सेब खाने के फायदे, सेब किसे खाना चाहिए, सेब किसे नहीं खाना चाहिए, सेब कब नहीं खाना चाहिए और निष्कर्ष पर प्रकाश डाला गया है।
Read More:इम्पैक्टगुरु हॉस्पिटल फाइंडर
Table of Contents
एप्पल में क्या पाया जाता है?

एप्पल में विटामिन सी पाया जाता है जो बाल, त्वचा और नाखून की वृद्धि के लिए अच्छा होता है। विटामिन सी से आपकी रोग से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। सेब में पोटेशियम पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है। साथ ही पोटेशियम स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी से बचाव भी करता है। सेब में विटामिन ए भी पाया जाता है जो आँखों के लिए अच्छा होता है।
सेब रोज़ खाने से सेहत तो बेहतर रहती ही है, लेकिन अचानक आने वाले मेडिकल ख़र्चों से बचाव के लिए एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जैसे Carepal Secure भी ज़रूरी है।
सेब लाल क्यों होता है?
सेब का छिलका लाल इसलिए होता है क्योंकि इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। लाल सेब के छिलके में सर्वाधिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। रक्त संबंधी बीमारियों के लिए एंटीऑक्सीडेंट एक रामबाण इलाज है। एंटीऑक्सीडेंट के स्वास्थ्य लाभ को एप्पल खाने के फायदे में सम्मिलित किया जाता है। यही कारण है कि सेब को बिना छिले खाना चाहिए अन्यथा वह अपने पोषक तत्व खो देता है। एप्पल जूस और सिडार में पोषक तत्व सेब की तुलना में बहुत कम होते हैं। अतः छिलका सहित खाने से शरीर को सेब खाने के फायदे प्राप्त होते हैं।
सेब क्यों खाना चाहिए?
सेब इसलिए खाना चाहिए क्योंकि विटामिन, मिनरल तथा सभी प्रकार के उपयोगी पोषक तत्व हैं। इतने अधिक पोषक तत्व होने के कारण एप्पल खाने के फायदे भी भी बहुत हैं। यानी सेब इसलिए खाना चाहिए क्योंकि सेब खाने के फायदे एक नहीं अनेक हैं। सेब में कैलोरी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मानव शरीर के लिए वरदान है। इसके साथ ही सेब फाइबर युक्त फल है जो पेट संबंधी बीमारियों के लिए अच्छा होता है। सेब एक रस भरा फल है। इसमें पानी की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। इसलिए सेब खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इस संसार में जितने भी फल है उन सभी फलों में सेब एक ऐसा फल है जो तथा जीवन रक्षक के रूप में जाना जाता है। सेब के छिलके में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो क्षतिपूर्ण कोशिकाओं के पुनः विकास और वृद्धि में सहायक होता है। सेब में पोटेशियम होता है जो हृदय को अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
एप्पल खाने के फायदे
सेब रस से भरा एक मीठा फल है जो स्वादिष्ट भी है और पौष्टिक भी। नासे रोग हरे सब पीरा वाली पंक्ति सेब के लिए उपयुक्त है। एप्पल खाने के फायदे एक नहीं अनेक हैं। सेब खाने से लगभग सभी बीमारियां दूर हो जाती है। स्वस्थ हृदय और सही तरीके से होने वाला रक्तचाप सेब खाने के फायदे में शामिल किया जाता है। सेब में प्रमुख विटामिन, मिनरल तथा अनेक पोषक तत्व हैं जो शरीर के विकास के लिए तो महत्वपूर्ण है ही साथ ही ये बीमारियों को शरीर में रोग को स्थान ग्रहण करने नहीं देते।
आइए जानें कि एप्पल खाने के फायदे क्या है :
- वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका : एक सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो वजन घटाने में बहुत मदद करता है। केवल एक सेब खाने से शरीर को चार ग्राम फाइबर मिलता है जो आपकी दैनिक फाइबर पूर्ति के लिए पर्याप्त है। सेब खाने के फायदे में सबसे प्रमुख फायदा इस फल से मिलने वाला घुलनशील फाइबर है। सेब में ये फाइबर घुलनशील रूप में होता है जिसके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इस कारण भूख नहीं लगती। खाली पेट सेब खाने के फायदे के अंतर्गत मोटापे से छुटकारा भी शामिल है। यानी खाली पेट सेब खाने से वजन कम होता है
- अपच करे छूमंतर : सेब खाने से अपच की समस्या का समाधान हो जाता है। सेब में मिलने वाला टार्टरिक एसिड पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। खाना पचाने में टार्टरिक अम्ल का अहम योगदान होता है इसलिए सेब खाने से अपच की समस्या दूर होती है। अगर कोई आपसे पूछे कि एप्पल खाने के फायदे क्या है तो बता देना कि ये फल अपच की परेशानी दूर कर देता है।
- कब्ज और दस्त करे दूर : सेब में पेक्टिन नामक पोषक तत्व दस्त से तुरंत राहत दिलाता है। कब्ज के मरीज को फाइबर युक्त आहार की जरूरत होती है जो सेब खाने से मिल जाता है। साथ ही सेब खाने से आंत को अच्छे बैक्टीरिया मिल जाते हैं जो पेट संबंधी समस्या को दूर कर देते हैं। खाली पेट सेब खाने के फायदे के अंतर्गत कब्ज और दस्त से छुटकारा भी शामिल है।
- हृदय को बनाए सेहतमंद : सेब में मिलने वाला फाइबर हृदय की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहने से हृदय की बीमारियां दूर होती हैं। एप्पल से मिलने वाला हृदय संबंधी स्वास्थ्य लाभ एप्पल खाने के फायदे में शामिल है। अर्थात सेब खाने से हृदय रोग का संकट टल जाता है। खाली पेट सेब खाने के फायदे के अंतर्गत हृदय रोग से छुटकारा भी शामिल है। यानी खाली पेट सेब खाने से हृदय को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
- ब्लड शुगर करे नियंत्रित : सेब खाने से ब्लड शुगर होने का संकट टल जाता है इसलिए सेब खाने वालों को ब्लड शुगर होने का खतरा नहीं होता। ब्लड शुगर को कंट्रोल करना एप्पल खाने के फायदे में शामिल किया जाता है। सेब में उपस्थित घुलनशील फाइबर शरीर में ग्लूकोज के स्तर को सही रखता है और परिणामस्वरूप ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाती है।
- मधुमेह करे समाप्त : सेब खाने से मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज का इलाज एप्पल खाने के फायदे में छिपा हुआ है। सेब खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित हो जाता है जिस कारण टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना भी कम हो जाती है। सेब में मिलने वाला फाइबर ग्लूकोज के स्तर को सदैव सामान्य रखता है जिस कारण ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाती है।
- हड्डियों को बनाए मजबूत : सेब खाने से हड्डियां चट्टान सरीके मजबूत होती हैं। सेब में कैल्शियम और बोरॉन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इससे न केवल हड्डियों को ताकत मिलती है अपितु हड्डी संबंधित रोग जैसे ऑस्टियोपोरोसिस से भी मुक्ति मिलती है। अर्थात सेब खाने के फायदे में दो प्रमुख फायदे ये हैं कि सेब खाने से ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी ठीक हो जाती है और हड्डियां भी चट्टान की तरह मजबूत हो जाती है। खाली पेट सेब खाने के फायदे के अंतर्गत हड्डियों की मजबूती भी शामिल है। यानी खाली पेट सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- दांत रहे सुरक्षित : सेब खाने से केवल हड्डियां ही मजबूत नहीं होती अपितु दांतों को भी शक्ति और सुरक्षा मिलती है। सेब में मिलने वाला पोषक तत्व बोरॉन दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यही कारण है कि सेब खाने से मुंह में लार बनती है। लार बनने से मुंह की सफाई हो जाती है। साथ ही मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। सेब खाने के फायदे में मजबूत और साफ़ दांत भी शामिल है।
- एनीमिया करे ठीक : सेब खाने से एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है। दरअसल सेब में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य रखता है। हीमोग्लोबिन का लेवल ठीक रहने से खून की कमी नहीं होती अर्थात एनीमिया की बीमारी ठीक हो जाती है। खाली पेट सेब खाने के फायदे के एनीमिया का इलाज भी शामिल है। यानी खाली पेट सेब खाने से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति मिल जाती है। सेब खाने के फायदे में एनीमिया से मुक्ति भी शामिल है।
खाली पेट सेब खाने के फायदे
देखने में लाल और स्वाद में मीठे सेब के अनेक फायदे हैं। सेब हमारी सेहत के बहुत अच्छा है। सेब खाने से साड़ी बीमारियां दूर हो जाती हैं। सेब में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं जो मानव शरीर को सेहतमंद बनाते हैं तथा अनेकों बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर सेब आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही पेट, दांत और मसूड़ों को भी साफ रखता है। अगर हम अपने आहार में प्रतिदिन एक सेब शामिल करें तो बीमारियां हमसे कोसों दूर रहेंगी। शर्त केवल यह है कि सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है।
आइए क्रमानुसार जानें कि खाली पेट सेब खाने के फायदे क्या हैं :
- खाली पेट सेब खाने से मोटापा कम होता है।
- खाली पेट सेब खाने से कब्ज और दस्त ठीक होता है।
- खाली पेट सेब खाने से एनीमिया से मुक्ति मिलती है।
- खाली पेट सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- खाली पेट सेब खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है।
- खाली पेट सेब खाने से हृदय संबंधी रोग से छुटकारा मिलता है।
- खाली पेट सेब खाने से बाल लंबे, घने, सुनहरे और मजबूत होते हैं।
- खाली पेट सेब खाने से नाखून भी मजबूत होते हैं।
- खाली पेट सेब खाने से त्वचा की विकास शक्ति बढ़ती है।
सेब किसे खाना चाहिए
सेब खाने से सभी आवश्यक विटामिन और मिनरल मिल जाते हैं। इसलिए सेब को आहार में प्रतिदिन शामिल करना चाहिए। सेब शरीर को सेहतमंद और रोग मुक्त करने के लिए सबसे अच्छा फल है।
इन लोगों को सेब अवश्य खाना चाहिए :
- कब्ज और दस्त के मरीज को : इसमें फाइबर होता है जो आंत को अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करता है। साथ ही फाइबर पाचन तंत्र को सही रखने में सहायक होता है। अपच की समस्या के लिए फाइबर युक्त सेब रामबाण इलाज है।
- ब्लड प्रेशर के मरीज को : लाल सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जो रक्त के प्रवाह को बाधित होने से रोकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज को सेब खाना चाहिए।
- कम कोलेस्ट्रॉल वालों को : सेब खाने से ग्लूकोज का लेवल ठीक रहता है जिस कारण कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल हो जाता है। इसलिए कम कोलेस्ट्रॉल वालों को सेब खाना चाहिए।
- ब्लड शुगर के मरीज को : सेब खाने से ग्लूकोज का लेवल ठीक रहता है जिस कारण कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल हो जाता है और परिणामस्वरूप ब्लड शुगर लेवल ठीक हो जाता है।
सेब किसे नहीं खाना चाहिए
सेब में सभी प्रकार के पोषक तत्व हैं लेकिन इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि सभी को सेब खाना चाहिए। सेब अगर वरदान है तो यह फल एक अभिशाप भी है।
आइए जानें कि सेब किसे नहीं खाना चाहिए :
- एलर्जी वाले लोगों को : प्लम, एप्रिकॉट, स्ट्रॉबेरी, सेब आदि से एलर्जी वाले लोगों को सेब न खाने की सलाह दी जाती है। सेब से एलर्जी खाने वाले लोगों को गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
- डायबिटीज के मरीज को : सेब में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट डायबिटीज के मरीज के लिए अच्छा नहीं होता है। अत्यधिक मात्रा में सेब खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। एप्पल जूस और सिडार भी डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता।
कब्ज के मरीज को : सेब में उपस्थित फाइबर पेट साफ़ करने में सहायक होता है लेकिन आवश्यकता से अधिक सेवन करने से पेट फूल जाता है तथा कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
सेब कब नहीं खाना चाहिए
आपको जानकर हैरानी होगी कि सेब खाने का एक सही समय होता है। अधिकतर लोगों को सेब खाने के सही समय की जानकारी नहीं होती और परिणामस्वरूप वे गलत समय में सेब खा लेते हैं। गलत समय में सेब खाने से स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
आइए जानें सेब कब नहीं खाना चाहिए :
- भोजन के बाद सेवन न करे : सेब में टार्टरिक एसिड होता है जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है लेकिन भोजन करने के बाद पेट स्वयं पाचन की प्रक्रिया को सक्रिय कर देता है। भोजन के बाद सेब खाने से पाचन की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। प्रयास करें कि सेब का सेवन खाली पेट करें। अगर संभव न हो पाए तो भोजन करने के 2 घंटे बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
- रात को सेवन न करे : रात में सेब खाने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। दरअसल रात में सेब खाने से शरीर में ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है और नींद न आने की समस्या से सामना करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष
सेब खाने के एक नहीं अनेक फायदे होते हैं। सेब में विटामिन ए, सी, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और बोरोन तथा एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। सेब खाने से रक्तचाप ठीक रहता है और पेट साफ रहता है। त्वचा, बाल और नाखून को सेब खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। सेब खाने से एनीमिया से भी मुक्ति मिल सकती है। खाली पेट सेब खाने से भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हालांकि सेब का अत्यधिक सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को जन्म देता है। साथ ही सेब का अधिक सेवन करने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। सेब अधिक खाने से कब्ज के मरीज को राहत मिलने के बजाए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सही समय पर भी सेब न खाने से सेहत खराब हो सकती है। इसलिए सेब का सही समय पर संतुलित आहार के रूप में लें और स्वस्थ रहें।