अंजीर क्या होता है? यह आकार में छोटा पर बहुत मीठा फल होता है। अंजीर का फल अनेक पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है। अंजीर आपकी जिभ्रा में स्थित स्वाद कलिका को तृप्त कर देता है। अंजीर खाने के अनेकों तरीके हैं लेकिन अधिकतर यह ताजा या सूखा खाया जाता है। लेकिन यह फल मुंह में जाते ही घुलता नहीं है अपितु इसे चबाना पड़ता है। अंजीर एक अल्प आयु फल है अर्थात यह फल अगर ताजा है तो शीघ्र ही खराब हो जाता है। अंजीर का फल जितना स्वादिष्ट है उतना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी है। अंजीर खाने के फायदे इतने अधिक हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। अंजीर एक ऐसा फल है जिसके औषधीय गुण बहुत अधिक है। दक्षिण एशिया का सबसे प्रचलित और सर्वाधिक खाए जाने वाले फलों में से एक अंजीर है किन्तु यह एक मौसमी फल है।
लेकिन अभी भी एक बहुत बड़ी आबादी है जिसे यह नहीं पता कि अंजीर क्या होता है और अंजीर खाने से क्या होता है। अधिकांश लोग अंजीर खाने के फायदे से भी अनजान है। इसलिए इस लेख के माध्यम से अंजीर खाने के फायदे को तथा अंजीर से संबंधित सभी जानकारियों को सरल और सहज भाषा में पाठकों को उपलब्ध कराया गया है ताकि आमजन में जागरूकता और सतर्कता दोनों हो सके।
आज के इस लेख में अंजीर क्या होता है, अंजीर खाने के फायदे, अंजीर खाने से क्या होता है, अंजीर को कैसे खाना चाहिए और निष्कर्ष पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।
Read More: Top Hospitals for Heart Transplant in Chennai & Cost (2025)
Read More: Best Hospitals for Heart Transplant in Gurgaon and Their Cost
Table of Contents
अंजीर क्या होता है? (Fig Fruit In Hindi)

अगर आपसे यह पूछा जाए कि अंजीर क्या होता है तो आपका जवाब क्या होगा? अंजीर को अंग्रेजी में फिग्स कहते हैं। अंजीर एक पौष्टिक और मीठा फल है। इस में अनेक औषधीय गुण शामिल हैं। खाने वाले तो ये कहते हैं कि यह बहुत स्वादिष्ट फल है और पोषक तत्वों से भरपूर है।
आज के समय का बहुत रोचक प्रश्न है कि अंजीर क्या होता है। यह एक अल्पायु फल है अर्थात अगर यह ताजा-ताजा तोड़ा गया है तो बहुत जल्दी खराब हो जाता है। लेकिन सूखा हुआ अंजीर बहुत समय तक सहेजा जा सकता है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इस फल में किसी ने चाशनी छिड़क दी हो। सरल-सहज शब्दों में समझें तो इसे ताजे फल की तरह खाया जा सकता है और सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स की तरह भी फांक सकते हैं।
अंजीर का फल स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। लेकिन अधिकतर लोगों को इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि अंजीर खाने से क्या होता है। ऐसे भी लोगों की संख्या बहुत अधिक है जिन लोगों को अंजीर क्या होता है की जानकारी नहीं है। लेख के इस भाग में अंजीर क्या होता है को आसान भाषा में टंकित किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर एक बहुत ही प्रचलित और सर्वाधिक खाया जाने वाला फल है। ये फल फोलेट, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, प्रचुर मात्रा में खनिज, घुलनशील फाइबर, कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट आदि पोषक तत्वों से भरपूर है। अंजीर का ताजा फल सुर्ख अमरूद की भांति प्रतीत होता है। अंजीर का फल आकार में बहुत छोटा लेकिन स्वाद में बहुत ही मीठा होता है।
Read More: Best Hospitals for Liver Transplant in Chennai and Their Costs
Read More: Impactguru hospital finder
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Benefits In Hindi)
अंजीर एक ऐसा स्वादिष्ट फल है जिसमें पोषक तत्व तो है ही साथ ही इसमें औषधीय गुण भी हैं। आयुर्वेद में इसके अनेकों गुणों का वर्णन किया गया है। अंजीर खाने के फायदे इतने अधिक हैं कि उन सभी गुणों को इस लेख में शामिल कर पाना आसान नहीं होगा। फिर भी अंजीर खाने के फायदे को लेख की सीमा का ध्यान रखते हुए शामिल किया गया है।
अंजीर खाने के फायदे निम्नलिखित हैं :
- फाइबर की पूर्ति करता है : अंजीर में सॉल्युबल डायटरी फाइबर अर्थात घुलनशील फाइबर है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। अंजीर खाने से पेट साफ़ रहता है और पेट संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।
- पाचन तंत्र ठीक रखता है : पाचन तंत्र से संबंधित रोग जैसे कब्ज आदि को जड़ से समाप्त करने में अंजीर बहुत सहायक होता है। हालांकि पेट की समस्या वाले मरीज द्वारा अंजीर का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
- ब्लड से जुडी बीमारी ठीक होती है : अंजीर खाने से ब्लड से संबंधित बीमारियां जड़ से समाप्त हो जाते हैं। रक्त संबंधी विकार जैसे एनीमिया, शुगर, ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिसकी भरपाई अंजीर कर देता है क्योंकि अंजीर में ये सभी पोषक तत्व होते हैं।
- घाव जल्दी ठीक करता है : अंजीर खाने से खून के थक्के निर्मित करने में सहायता मिलती है जिस कारण घाव जल्दी भर जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंजीर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है।
- हड्डियों को चट्टान की तरह मजबूत बनाता है : अंजीर खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं क्योंकि इस फल में कैल्शियम और विटामिन के होता है। जिन लोगों को कैल्शियम और विटामिन के की कमी होती है उन्हें अंजीर खाना चाहिए।
- मोटापा कम करता है : मोटापा कम करने के लिए अंजीर खाना चाहिए। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है। परिणामस्वरूप मोटापा कम होता है।
- मर्दाना कमजोरी ठीक करता है : पुरुषों के टेस्टोरोन हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए तथा शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करने के लिए अंजीर खाना चाहिए। महिलाओं के लिए भी अंजीर बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसे खाने से मेनोपॉज की समस्या का समाधान निकलता है।
- मेनोपॉज ठीक करता है : मेनोपॉज की समस्या का निदान अंजीर खाने के फायदे में शामिल किया जाता है। अगर कोई महिला प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करना चाहती है तो ऐसे में अंजीर खाना चाहिए।
- नेत्र रोग ठीक करता है : अंजीर खाने से नेत्र रोग से निजात दिलाने में सहायता हो सकता है। अंजीर में विटामिन ए पाया जाता है जो आँखों के लिए अच्छा होता है।
- रोग से लड़ने की शक्ति देता है : अंजीर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिन लोगों का इम्यून कमजोर हो उन्हें अंजीर खाना चाहिए। अंजीर प्राकृतिक शुगर का प्रमुख स्रोत है जो पोषक तत्वों से भरपूर है।
- मांसपेशियों को मजबूत बनाता है : अंजीर खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है तथा उसकी सुन्नता और कमजोरी भी दूर भाग जाती है। अंजीर में उपस्थित विटामिन ई उपरोक्त सभी गुणों को प्रदत्त करता है।
- त्वचा के लिए उपयोगी है : अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर के सेवन से त्वचा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में सहायता प्राप्त होती है।
Read More: Best Hospitals for Heart Transplant in Bangalore and Their Costs
Read More: Best Hospitals for Heart Transplant in Hyderabad and Their Cost
अंजीर खाने से क्या होता है? (Benefits Of Fig In Hindi)
अंजीर खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अतिरिक्त अंजीर खाने से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर यह पता चल जाए कि अंजीर खाने से क्या होता है तो मनुष्य अपनी आधे से अधिक बीमारियों को जड़ से समाप्त कर एक सेहतमंद जीवन का निर्वाह कर सकता है।
आइए निम्नलिखित बिंदुओं से यह समझने का प्रयास करते हैं कि अंजीर खाने से क्या होता है :
- अंजीर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- सुबह खाली पेट अंजीर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भरपूर ऊर्जा प्राप्त होती है।
- अंजीर खाने से मोटापे कंट्रोल होता है।
- अंजीर खाने से पेट साफ रहता है और शौच भी अच्छे से होती है।
- अंजीर खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं।
- अंजीर खाने से कब्ज जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति मिलती है।
- अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- अंजीर खाने से ब्लड में हीमोग्लोबिन का लेवल सामान्य रहता है।
- अंजीर खाने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर हो जाती है।
- अंजीर खाने से मधुमेह अर्थात शुगर कंट्रोल रहता है हालांकि डायबिटीज के मरीज को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
- अंजीर खाने से एनीमिया(खून की कमी) की समस्या का हल मिल जाता है।
- अंजीर खाने से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है।
- अंजीर खाने से पुरुषों के टेस्टोरोन हार्मोन का लेवल सामान्य रहता है।
- अंजीर खाने से मेनोपॉज की समस्या से निजात मिलती है।
Read More: Best Kidney Transplant Hospitals in Ahmedabad and Their Costs
Read More: Best Hospitals for Heart Transplant in Pune and Their Costs
अंजीर को कैसे खाना चाहिए
सामान्य रूप से अंजीर को खाने के दो ही तरीके हैं। एक तो यह कि आप इसे तोड़ कर तरोताजा खा सकते हैं। एक अन्य तरीका यह है कि आप अंजीर को सूखा अर्थात सुखाकर भी खा सकते हैं। बाजार में पैकेट में उपलब्ध अंजीर सूखा ही होता है।
निम्नलिखित तरीकों से जानें कि अंजीर को कैसे खाना चाहिए :
- पानी में भिगोकर : अधिकतम चार अंजीर को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखें। सुबह-सवेरे मुखारी करने के पश्चात इसे खा लें और जिस पानी में भिगोया था उसे भी पी लें। वैसे चार से अधिक अंजीर नहीं भिगोना चाहिए क्योंकि यह नेचुरल शुगर युक्त ड्राई फ्रूट है जो आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। पानी में भिगोया हुआ अंजीर हड्डियों को चट्टान सरीके मजबूत बनाता है। साथ ही ब्लड शुगर को भी नियंत्रित अर्थात कंट्रोल करता है। महिलाओं के वजन घटाने के लिए भिगोया हुआ अंजीर रामबाण इलाज है। पीएमएस में भी अत्यंत लाभकारी होता है। महिलाओं के लंबे बालों को घने, सुंदर और मजबूत बनाने के लिए विटामिन ई की आवश्यकता होती है जो अंजीर में होता है। हृदय रोगी को इसी प्रकार से अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।
- गर्म दूध में मिलाकर : एक बर्तन में एक गिलास या अपनी क्षमता के अनुरूप दूध भरें और अंजीर के केवल दो टुकड़े इसमें डाल दे। फिर इस दूध को उबाल लें और झटपट पी जाए। गर्म दूध में अंजीर का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अंजीर का कैल्शियम और विटामिन के तथा दूध का कैल्शियम मिलकर चौगुना हो जाते हैं। गर्म दूध में अंजीर पुरुषों में बांझपन की समस्या को दूर करता है। साथ ही गर्म दूध में अंजीर के सेवन से टेस्टोरोन हार्मोन का लेवल सामान्य रहता है। गर्म दूध में अंजीर मिलाने से इस फल का जिंक सक्रिय हो जाता है जो मर्दाना शक्ति की बढ़ोत्तरी में लाभदायक होता है। इसके अतिरिक्त गर्म दूध में अंजीर के सेवन से पुरुषों के शुक्राणुओं अर्थात स्पर्म की संख्या में भी श्रीवृद्धि होती है। यानी स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए गर्म दूध में अंजीर का सेवन पुरुषों को करना चाहिए।
- स्वादिष्ट अंजीर स्मूदी : अंजीर के सेवन का सबसे स्वादिष्ट तरीका है उसका स्मूदी बना कर झट से पी जाना। अंजीर स्मूदी बहुत ही स्वादिष्ट होता है और उन लोगों को अंजीर स्मूदी अवश्य लेना चाहिए जो अंजीर को खाने से कतराते हैं। बनाना स्मूदी या केले की स्मूदी में अंजीर को भी एक सामग्री के रूप में जोड़ सकते हैं। मिक्सर में केले और भिगोए हुए अंजीर डालें। अब दूध डालें और पीस ले। याद रहे की अंजीर बहुत मीठा होता है इसलिए अंजीर स्मूदी में शक़्कर या शहद मिलाने की आवश्यकता नहीं है। ठीक इसी तरह से आप एप्पल फिग स्मूदी अर्थात सेब अंजीर स्मूदी भी बना सकते हैं। वैसे तो स्मूदी का सेवन हर कोई कर सकता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को अंजीर स्मूदी का सेवन करना चाहिए।
अंजीर का हलवा : अगर आप मनुष्य के रूप में पैदा हुए हैं लेकिन आपने कभी हलवा नहीं खाया तो आपने जीवन का सही तरह से आनंद नहीं लिया। अंजीर का हलवा जितना स्वादिष्ट है उतना ही पौष्टिक भी है। बल्कि यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और औषधीय तीनों गुणों से युक्त है। अंजीर का हलवा बनाने के लिए एक बर्तन में पानी ले और अंजीर दाल कर उबाल लें तब तक जब तक अंजीर नरम न हो जाए। फिर इसे छान लें और मिक्सर में पीस लें। अब एक बर्तन में दूध और अंजीर दाल आकर मिलाएं और पांच मिंट तक हिलाये। हलवे में मिठास के लिए शहद या चीनी या गुड़ में से किसी एक का चुनाव आप कर सकते हैं। इसमें आप घी में भुने हुए बादाम भी डाल सकते हैं।
Read More: Cost of Heart Transplant in Noida and Best Hospitals
Read More: Best Hospitals for Heart Transplant in Kolkata and Their Costs
निष्कर्ष
अंजीर जो फिग के नाम से भी जाना जाता है, नेचुरल शुगर का सबसे अच्छा स्रोत है जिसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह एक नहीं अनेक बीमारियों में बहुत लाभकारी होता है। आयुर्वेद में अंजीर के अनेक फायदे बताए गए हैं। अंजीर खाने से है ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल रहता है और इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का लेवल भी सामान्य रहता है। पीएमएस और मेनोपॉज में महिलाओं को अंजीर के सेवन करना चाहिए। अंजीर का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों में भी बहुत राहत मिलती है। अंजीर रक्त संबंधी रोगों को भी ठीक करता है और हड्डियों को कैल्शियम देकर मजबूत करता है।