My name is Aimen Zaidi, and I am raising funds for my beloved mother, Syeda Naseeb, who is battling mouth cancer and urgently needs surgery.
Our family has already faced the pain of losing my father to cancer two years ago. Watching my mother now go through a similar devastating illness has been extremely difficult for all of us. We never imagined that our family would have to face this battle again.
My mother was diagnosed with mouth cancer just one week ago, and the doctors have advised surgery. The estimated cost of her treatment and surgery is around ₹7 lakh.
We have already spent approximately ₹40,000 on her medical care, but arranging the remaining amount is beyond what our family can manage alone. As her daughter, I am doing everything I can to get her the treatment she urgently needs, but we need your support.
Losing my father to cancer two years ago left a deep void in our family. I cannot bear the thought of losing my mother too because we could not arrange the money for her treatment.
I humbly request you to please stand with us in this difficult time. Your contribution, no matter how small, can help us get closer to the ₹7 lakh goal and give my mother a chance to receive her surgery and continue her fight against cancer.
Please help me save my mother. Give her a chance to fight, heal, and come back home.
=========================================================================================
मेरा नाम ऐमन ज़ैदी है और मैं अपनी प्यारी माँ सैयदा नसीब के इलाज के लिए फंड जुटा रही हूँ। मेरी माँ मुँह के कैंसर से जूझ रही हैं और उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी और इलाज की जरूरत है।
हमारा परिवार पहले ही दो साल पहले कैंसर के कारण अपने पिता को खो चुका है। अब मेरी माँ को भी इसी गंभीर बीमारी से जूझते देखना हम सभी के लिए बेहद दर्दनाक और मुश्किल है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें दोबारा ऐसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा।
मेरी माँ को सिर्फ एक सप्ताह पहले मुँह के कैंसर का पता चला है। उन्हें सर्जरी और आगे के इलाज की सलाह दी है। उनके इलाज और सर्जरी का अनुमानित खर्च लगभग ₹7 लाख है।
अब तक हम उनके इलाज पर लगभग ₹40,000 खर्च कर चुके हैं, लेकिन बाकी रकम जुटाना हमारे परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। एक बेटी होने के नाते मैं अपनी माँ को बचाने और उन्हें बेहतर इलाज दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूँ, लेकिन इस मुश्किल समय में हमें आप सभी के सहयोग की जरूरत है।
दो साल पहले अपने पिता को कैंसर के कारण खोने का दर्द आज भी हमारे दिल में है। मैं अपनी माँ को भी सिर्फ पैसों की कमी की वजह से खोना नहीं चाहती।
मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करती हूँ कि इस कठिन समय में हमारा साथ दें। आपका छोटा-सा योगदान भी हमें ₹7 लाख के लक्ष्य के करीब पहुँचाने में मदद कर सकता है और मेरी माँ को जरूरी सर्जरी और इलाज मिल सकता है।
अगर आप आर्थिक मदद करने में सक्षम नहीं हैं, तो कृपया इस अभियान को अपने दोस्तों, परिवार और सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। आपकी दुआएँ और सहयोग हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं।
कृपया मेरी माँ को बचाने में मेरी मदद करें। उन्हें कैंसर से लड़ने, ठीक होने और फिर से हमारे बीच लौटने का एक मौका दें।
The goal amount of the campaign may be higher than the attached estimates to address and aid the post-hospitalization expenses/contingencies including but not limited to prolonged medication, diagnostics, rehabilitation therapies, and follow-up doctor visits/consultations which vary from disease to disease.